फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Suspicion of murder on mother, sister and her boyfriend

मां, बहन और उसके प्रेमी पर हत्या का शक

Sun, 21 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 21 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder on mother, sister and her boyfriend
जिला अस्पताल में शव की शिनाख्त करने पहुंची विमला देवी, भाई केशव व अन्य। - फोटो : amar ujala
औरैया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की साहबराय में शुक्रवार को एक बाड़े में दबे मिले शव की शिनाख्त रविवार को भाभी और चचेरे भाई ने पैर का निशान देखकर की। आठ साल की बेटी ने मां, बहन और उसके प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा है। मोहल्ला खिड़की साहब राय में तीन दिन पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश बाजपेई के बाड़े की जमीन में दबा एक शव पुलिस ने बरामद किया था। शव गल जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को ग्राम चपटा निवासी रामदास की भाभी विमला देवी व चचेरे भाई केशव दयाल ने शव के पैर में बने निशान से रामदास (45) की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम हाउस में डाक्टर ने शव की हालत देखकर पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जताई। शव को डीएनए टेस्ट के लिए भेजने की सलाह दी। इधर, कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


औरैया में अपनी बुआ के घर रहने वाली रामदास की पुत्री कंचन लता (8) ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से लगभग तीन माह पहले मिली थी। पिता ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। कंचन लता ने बताया कि उसके पिता को उसकी बहन, उसका प्रेमी और मां आए दिन डंडे से पीटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उन्हीं पर हत्या का शक जताया है। रामदास की बहन राजेश्वरी ने बताया कि उसका भाई शुरू से ही झगड़ालू प्रवृत्ति का था। बचपन में माता-पिता की मृत्यु के बाद वह उसे अपने साथ औरैया ले आई थी। तब से वह यहीं रह रहा था। उन्हीं ने ही उसकी शादी उरई निवासी मेवालाल खटिक की पुत्री मीरा से कराई थी। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र हुए। बहन राजेश्वरी ने दस साल पहले ही उसे अपने घर से निकाल दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed