फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stress after riot

रंजिश में मारपीट के बाद तनाव

Wed, 15 Mar 2017 11:54 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 15 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stress after riot
मुरादगंज कस्बे में तैनात हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम रंजिश में बाइक सवार युवक को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं क्षेत्र में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया।
विज्ञापन


मुरादगंज निवासी विपिन चतुर्वेदी (28) पुत्र अशोक चतुर्वेदी की बल्लापुर में शराब ठेका है। मंगलवार को वह दुकान से घर जा रहा था। हाइवे पर कुछ लोगों ने उसे घेर कर पीट दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलावस्था मेें उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद कस्बे में तनाव हो गया। सीओ लालता प्रसाद शुक्ला, कोतवाल संजय मिश्रा ने कस्बे में फोर्स के साथ गश्त किया। इसके अलावा सीओ के निर्देश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने पीड़ित विपिन की तहरीर पर अभिषेक, बृजेंद्र, अजय, मनीष व वकील निवासी पुर्वा महासुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बकरा काटने पर गांव में तनाव
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव कसेहरी में बकरा काटे जाने से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वह बकरा देवी मंदिर का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कसेहरा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक बकरे की पूजा करके देवी मां के नाम से छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों का मानना है कि इसे कोई काट नही सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर गांव पुर्वा बले के इमरान खान व पुर्वा दुजे के संजू पुत्र सुघर सिंह ने बकरे को काट दिया। इससे गांव में तनाव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीण नीलेश पुत्र शिव सिंह की तहरीर पर इमरान व संजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष बेला अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्या मान्यता है इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed