फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stolen expensive cars were caught

महंगी कारों को चुराने वाले पकड़े गए

Fri, 14 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला/कानपुर
अमर उजाला/कानपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stolen expensive cars were caught
बागपत में तीन घरों में बदमाशों ने लूट की - फोटो : SELF
चकेरी में गुरुवार रात पुलिस ने तीन वाहन चोरों को दबोचा। पुलिस को इनके पास से चार लग्जरी कारें बरामद हुईं हैं। गिरोह में औरैया आरटीओ का एक कर्मी भी शामिल है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हरजेंदर नगर चौराहे पर गुरुवार रात इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने टाटा सफारी सवार तीन युवकों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अर्टिका, सफारी डिकोर समेत एक अन्य वाहन बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि  वे दूसरे जिलों से कारें चोरी कर औरैया आरटीओ में तैनात कर्मी बबलू की मदद से टोटल लॉस गाड़ियों के नंबर पर फर्जी पेपर बनवाते थे। इसके बाद वे उनको शहर में बेच देते थे।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक औरैया का कृष्ण मोहन, केशवरपुरम के गीता नंद यादव और हंसपुरम का अखिलेश है। कृष्ण मोहन गिरोह का सरगना है। वह पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है। आरटीओ कर्मी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed