फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stole goods worth 50 thousand

सेंध लगाकर 50 हजार का सामान चुराया

Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 26 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stole goods worth 50 thousand
दुकान में रखे खाली डिब्बे दिखाता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव जनेतपुर के पास परचून की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से नगदी समेत 50 हजार रुपये की कीमत का सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन


  राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव जनेतपुर धौरेरा निवासी आनंद सिंह पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ जनेतपुर गांव के बाहर परचून की दुकान किए हैं। शनिवार की देरशाम वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। रविवार की सुबह लगभग सात बजे वह दुकान खोलकर अंदर पहुंचे। दुकान के अंदर की हालत देख इनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गोलक टूटी थी। दुकान में पीछे की ओर सेंध लगी थी। दुकान मालिक आनंद ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान दुकान मालिक आनंद ने बताया कि चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में रखे आठ हजार रुपये व लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया है। चोरी गए सामान में साबुन व किराना मर्चेंट का सामान है। चोर माल निकालकर गत्ता दुकान में ही फें क गए। कंटरों से भी सामान चोरी हो गया। आनंद ने बताया कि  दुकान से होने वाली आमदनी से ही घर का गुजारा होता है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई माह में भी हुई थी चोरी
आनंद की दुकान में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है। इस चोरी का अब तक  खुलासा नहीं हो सका। आनंद ने बताया कि 22 जुलाई 2016 को भी दुकान में चोरी हुई थी। तब भी चोरों ने सेंध लगाई थी। आनंद ने पहले चोरी करने वालों पर ही अंदेशा जताया है। आनंद ने बताया कि चोर गांव या उसके आसपास के ही हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed