{"_id":"597a2bb54f1c1b7c5a8b4885","slug":"stole-cash-of-millions-of-rupees-buried-in-the-pradhan-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के मकान में सेंध लगा लाखों के नगदी-जेवर चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के मकान में सेंध लगा लाखों के नगदी-जेवर चुराए
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद रोते बिलखते परिजन।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसिया में प्रधान के घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी चुराए। प्रधान ने थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। देर शाम तक मुकदमा भी दर्ज नहीं है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदसिया निवासी प्रधान पति राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात उनका परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। देर रात मकान के पीछे हिस्से में सेंध लगाकर चोर दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों से 55 हजार रुपये सहित लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। भागते समय चोर खाली बैग को खेत में छोड़कर भाग गए। चोर प्रधान का प्रमाण पत्र भी चुरा ले गए।
गुरुवार सुबह प्रधान को चोरी का पता चला। आसपास तलाश करने पर खेत में खाली बैग और पर्स मिला।
प्रधान पति राजेश ने बताया कि चोरी की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिसिया लापरवाही के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।