फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sons accused of murdering the risk of life

बेटों की हत्या के आरोपी से जान का खतरा

Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sons accused of murdering the risk of life
शिकायती पत्र दिखाता पीड़ित रूप किशोर। - फोटो : अमर उजाला
पुत्रों के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए पिता दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। पिता ने एसपी औरैया को शिकायती पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पिता ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी से वह व परिवार के लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी रूप किशोर राठौर पुत्र स्वर्गीय नाथूराम ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह मूल रूप से अलसदपुर थाना लवेदी जिला इटावा का निवासी है। पुत्र हर्षित राठौर की हत्या की गई थी। इसकी रिपोर्ट कानपुर देहात में हुई थी। सुनील कुमार मुख्य आरोपी है। मुकदमा दर्ज होने से सुनील कुमार रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन


दूसरे पुत्र पुष्पेंद्र बाबू क ी सुनील ने अपने साथियों के साथ घर से बुलाकर हत्या कर दी। इसकी रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन सुनील की गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  सुनील मुकदमा वापस न लेने पर हत्या कर सकता है। उसे व परिवारीजनों को सुनील से जान का खतरा है। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा के लिए एसपी से गुहार लगाते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed