{"_id":"58d803964f1c1bfc411a2543","slug":"sloganeering-in-the-name-of-religious-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आयोजन के नाम पर फूहड़ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक आयोजन के नाम पर फूहड़ता
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मेले में फिल्मी गीतों पर चल रहा डांस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कस्बा सहार में मां पार्थेश्वरी देवी मंदिर पर आयोजन समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर नौटंकी व फूहड़ता परोसी जा रही है। जबकि जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति में इस तरह के आयोजन पर मनाही है। इसके बावजूद मेला ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी तमाशबीन बने हैं।
सहार कस्बे में स्थित मां पार्थेश्वरी मंदिर पर प्रति वर्ष मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। जिला प्रशासन से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की अनुमति के बाद मेले का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन से मिली धार्मिक आयोजन की अनुमति की आड़ में मेला प्रशासन फिल्मी गीतों पर बालाओं का डांस करा रहा है। जिसमें फूहड़ता परोसी जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।
इस सिलसिले में मेला संरक्षक/प्रधान विमला देवी गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन अश्लील नृत्य करवाए जाने की शिकायत की थी। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं मेले की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों ने भी कार्रवाई करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। कसबे के लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मां पार्थेश्वरी मंदिर पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीएम बिधूना ने अनुमति दी थी। इसमें साफ तौर पर अश्लीलता और फूहड़ता के कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाया गया था। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। नियम विरुद्ध आयोजन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
के. बालाजी, डीएम