{"_id":"5b2165e94f1c1b5d748b4b24","slug":"sisters-sleeping-on-the-terrace-the-thieves-took-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सोते रहे घरवाले, चोर ले गए नगदी और जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सोते रहे घरवाले, चोर ले गए नगदी और जेवर

Updated Thu, 14 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुरुगंज ( औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों का माल पार कर दिया। मकान मालिक जब सहरी के लिए उठा और छत से नीचे आया तो कमरे का बिखरा पड़ा सामान देख कर उसके होश फाख्ता हो गए। उसी समय उसने चीख चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया। चंद कदम की दूरी पर ही रुरुगंज कस्बे की पुलिस चौकी भी है। चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी।
कस्बा निवासी महमूद खां पुत्र शकूर खां के घर में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। मकान मालिक का अंदेशा है कि चोर शाम से ही घर के अंदर घुसकर बैठ गए थे। रात में उन्होंने दरवाजा की कुंडी छेनी से काट दी। कमरों में घुसकर बक्सा आदि का ताला तोड़ दिया। बक्से में रखीं सोने की चार अंगूठी, एक चेन सोने की, कान की झुमकी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल आदि जेवर समेत 29 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। तड़के जब सहरी के समय मकान मालिक जागे तो छत से नीचे आकर कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। मकान मालिक के चोरी का शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना रुरुगंज चौकी पुलिस को दी है। परिजनों का कहना है कि चोर उनके घर से करीब तीन लाख रुपये की चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इनसेट
चौकी से चंद कदम की दूरी पर है मकान
रुरुगंज। कस्बे में जिस जगह चोरी हुई उससे चंद कदम की दूरी पर रुरुगंज पुलिस चौकी है। पुलिस चौकी के बावजूद इस तरह चोरी से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है नियमित गश्त न होने और पिकेट ड्यूटी न लगने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक न होने से कस्बे में लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। चोरी के बाद पुलिस न तो चोरों को पकड़ने में दिलचस्पी दिखाती है और न ही रात्रि गश्त नियमित करती है।
विज्ञापन
इनसेट
जुआ और सट्टा की वजह से बढ़ रहीं हैं चोरियां
रुरुगंज। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। इस पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यदि गांव से यह कारोबार न हो तो शायद इस प्रकार की घटनाएं थमे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।