फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sir ! I have cancer, give financial help

साहब ! मुझे कैंसर है,आर्थिक मदद दिलाएं

Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sir ! I have cancer, give financial help
गुहार लगाता कैंसर पीड़ित सुरेश गुप्ता - फोटो : amarujala

विज्ञापन
औरैया। जिला अस्पताल में रविवार को डीएम के पहुंचने पर वहां भर्ती अधेड़ ने खुद को कैंसर की बीमारी से पीड़ित बताते हुए इलाज के लिए सरकारी मदद की गुहार लगाई। डीएम ने उसकी प्रार्थना सुनते हुए सीएमओ का आवश्यक निर्देश जारी किए।

मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता को शनिवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया। उन्हाेंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। समय से अस्पताल पहुंच जाने के कारण उनकी जान बच गई। इस बीच रविवार को जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत करने के लिए जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्र पहुंचे। डीएम को अस्पताल में देखकर वहां भर्ती सुरेश चंद्र गुप्ता   ने बताया कि वह कई सालों से कैंसर से ग्रसित हैं। इलाज के लिए पूंजी खर्च कर दी लेकिन अब आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में 5 अगस्त 2017 को प्रार्थना पत्र देकर विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। कागजी कार्रवाई भी पूरी की लेकिन सीएमओ केहस्ताक्षर न हो पाने के कारण वह एक माह से भटक रहा है। ऐसे में बीमारी के कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया था। इस पर डीएम श्रीकांत मिश्रा ने सीएमओ डा.एके राय से पीड़ित की मदद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed