फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Robbers flee when neighbors arrive

पड़ोसियों के आने पर भागे लुटेरे

Sun, 05 Mar 2017 11:51 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sun, 05 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Robbers flee when neighbors arrive
demo pic - फोटो : अमर उजाला
 शहर के मोहल्ला विधीचंद में एक घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा लिया। बदमाश मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


 शहर के मोहल्ला विधीचंद निवासी श्याम बिहारी त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय शिव गोपाल त्रिवेदी का पुत्र श्याम रविवार की शाम साढ़े पांच बजे घर पर अकेला था। इसी बीच इसी मोहल्ले का बसीम, उसका भाई बोसकट पुत्रगण कोले और तीन बदमाश लूट के इरादे से घर में घुस आए। श्याम ने विरोध किया तो बदमाश पीटने लगे। श्याम की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले दौड़ पड़े। भीड़ को आता देखकर बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगाें ने इनका पीछा किया। यह घनी बस्ती की गलियों का फायदा उठाकर भाग निकले। मोहल्लेवासियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की। श्याम बिहारी ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। बसीम व बोसकट लोगों को धमकाने का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं मोहल्लेवासियों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया है। इन्होंने लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed