फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Roadways bus conductor beaten, looted rupees

रोडवेज बस कंडक्टर को पीटा, रुपये लूटे

Sun, 30 Sep 2018 11:05 PM IST
रोडवेज बस कंडक्टर को पीटा, रुपये लूटे
रोडवेज बस कंडक्टर को पीटा, रुपये लूटे Updated Sun, 30 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus conductor beaten, looted rupees
दिबियापुर थाने में घटना के बाद मौजूद रोडवेज कर्मी - फोटो : amarujala
औरैया। औरैया से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद पांच लोगों ने कंडक्टर को पीटकर 3900 रुपये लूट लिए। हमलावरों के भागने के बाद यात्रियों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस ने कुछ दूरी पर उन्हें ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा। थाने में पीड़ित कंडक्टर ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी मिलने पर रोडवेज के एआरएम भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

औरैया शहर के ब्रह्मनगर निवासी रवीश कुमार यादव ने थाने में तहरीर दी कि वह रोडवेज औरैया में परिचालक के पद पर तैनात है। रविवार को सुबह पांच बजे वह औरैया से बस लेकर शाहजहांपुर के लिए निकला था। थोड़ी दूर जाने के बाद वह यात्रियों का टिकट बनाने में लग गया। इस बीच दो यात्रियों से उसका टिकट बनाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों यात्रियों ने अपने साथियों को फोन से सूचना दे दी। दिबियापुर कस्बे के बेला मार्ग पर उमरी गांव के पास कुछ बाइक सवारों ने बस के आगे खड़े होकर बस रुकवा ली। सभी लोग अंदर चढ़ आए और उसे घसीट कर बस के नीचे उतार लिया। हमलावरों ने उसे पीटने के बाद टिकट ब्रिकी के 3900 रुपये लूट लिए और भाग निकले। यात्रियों ने तत्काल दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी। इधर बस के ड्राइवर ने बस को बाइक सवारों के पीछे लगा दिया। कुछ ही दूरी पर गांव वालों के सहयोग से सभी हमलावरों को घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने थाने ले जाकर उन सभी आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम धीरज व मनोज पुत्रगण स्व. फूल सिंह निवासी सियापुर थाना फफूं द, देवेंद्र पुत्र भूरे सिंह निवासी सियापुर फफूंद, भूपेंद्र यादव व रविकांत पुत्रगण रामबहादुर निवासी बाबा परमहंस नगर दिबियापुर बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से 3164 रुपये बरामद किए हैं। सूचना पर दिबियापुर थाने पहुंचे एआरएम हरिश्चन्द्र वर्मा भी पहुंच गए। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि घायल कंडक्टर का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। कंडक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियो को गिरप्तार कर उनके पास से रुपये बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed