{"_id":"5a64c8a64f1c1b514a8b4c7f","slug":"rape-in-auraiya-woman-against-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया में दुष्कर्म के विरोध पर महिला से हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औरैया में दुष्कर्म के विरोध पर महिला से हैवानियत
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर(औरैया)। नगर से सटे एक गांव में महिला को घर पर अकेला पाकर गांव निवासी युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर युवक ने हैवानियत की हद पार कर उसके नाजुक अंग में सरिया डाल दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिबियापुर थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक पति का आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 पत्नी घर पर अकेली थी। उसी दौरान सोनू घर में घुस आया और पत्नी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसके नाजुक अंग में सरिया डाल दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन घर पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और नाजुक अंग को क्षति पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट रेफर किया गया है। डाक्टरों के मुताबिक महिला के जख्म गहरे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके मौसा को पूछताछ के लिए थाने ले आई है।
विज्ञापन