फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police involved in the search of the absconding robbers

फरार लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 22 Oct 2016 11:09 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 22 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police involved in the search of the absconding robbers
लूट - फोटो : amar ujala
नेबिलगंज बाजार से मोबाइल लूट कर भागे तीन युवकों में एक की हादसे में मौत हो गई थी। जबकि दो फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक के पिता ने साथियों पर ही हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 9:30 बजे नेविलगंज स्थित विनोद पोरवाल की दीक्षा मोबाइल सेंटर पर बाइक सवार तीन युवक मोबाइल खरीदने गए। दुकानदार से मोबाइल छुड़ाकर तीनों युवक बाइक से नहर के किनारे दिबियापुर-घसारा मार्ग पर भागे। वहां लगे बैरियर से बाइक टकरा गई। तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। एक युवक के सिर पर अधिक चोट लग गई। पीछा कर रहे दुकानदार मौके पर पहुंचे तो युवक घायल पड़ा था। दो युवक फरार हो चुके थे। दुकानदारों ने घायल को अस्पताल ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक युवक की शिनाख्त अनुज उर्फ बेटालाल पुत्र केशव दयाल निवासी सुभानपुर के रूप में हुई।  पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात तीन युवकों पर मोबाइल छीनकर भागने की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर मृतक के पिता ने बेटे के दो साथियों पर हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी मगर आरोपी हत्थे नही चढ़ सके। थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार तक मिल जाएगी। उसमें मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed