फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police dodge the accused in the drain

पुलिस को चकमा दे आरोपी नाले में कूदा

Thu, 25 May 2017 11:15 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 25 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police dodge the accused in the drain
criminals
बेला थाने से कोर्ट लाए जा रहा आरोपी दिबियापुर नहर पुल से नाले में कूद गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार याकूबपुर निवासी बब्लू पुत्र रामसनेही को आईपीसी की धारा 304 के एक मामले में आरोपी बनाया गया है। बेला पुलिस के कांस्टेबल शिवकुमार एवं कांस्टेबल पद्म किशोर गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। नहर पुल पर आटो के पास पहुंचते ही बब्लू पुलिस की गिरफ्त से छूटकर भाग गया।

इस पर कांस्टेबल पद्म किशोर ने भी पीछे से दौड़ लगा दी। पास में ही दिबियापुर की चीता मोबाइल भी थी। जानकारी होने पर चीता मोबाइल एवं बेला पुलिस ने बब्लू को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच बब्लू पानी की चक्की के पास स्थित नाले में कूद गया। कांस्टेबल पद्म किशोर भी बब्लू के पीछे नाले में कूद गया। इसके बाद बब्लू को पकड़कर बाहर निकला।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि बेला थाने से पकड़ा गया मुलजिम ने भागने का प्रयास अवश्य किया था, परंतु पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed