फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police caught up with 24 kg ganja

पुलिस ने 24 किलो गांजा के साथ एक को पकड़ा

Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 09 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police caught up with 24 kg ganja
कमलुवगांजा सबस्टेशन - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने 24 किलो गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्षेत्र में फुटकर गांजा बेचने का काम करता है। गांजा की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में बिक्री के लिए एक बोरी गांजा आया है। इस पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने  गिरधारीपुर गांव में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक व्यक्ति को खेत पर एक बोरी ले जाते देखा। उन्होंने उसे रुकने के लिए आवाज लगाई तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम तुलसीराम पुत्र हरिकिशन निवासी गिरधारीपुर बताया। बोरी से 24 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी और गांजा को कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी बाहर से गांजा लेकर क्षेत्र में फुटकर में बेचता है। बिहार से ट्रक  के जरिए  गांजा लाया जाता है। पकड़े गए गांजा की कीमत चार लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed