{"_id":"58a0970c4f1c1b4f54d8406e","slug":"pointed-a-pistol-at-the-head-of-children-robbed-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सिर पर तमंचा तान लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के सिर पर तमंचा तान लूटी चेन
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचर का शिकार हुई अंशू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के गोविंद नगर मोहल्ले में बच्चों के सिर पर तमंचा लगाकर महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए। महिला बच्चों के साथ रिश्तेदार को विदा करने के लिए घर के बाहर आई थी। रविवार दोपहर अपाचे सवार तीन चेन स्नेचरों ने शहर की नरायनपुर चौकी से कुछ दूरी पर वारदात की। दोपहर के समय गोविंद नगर मोहल्ला निवासी आरती पत्नी संदीप तिवारी घर आईं अपनी छोटी बहन अंशू पुत्री उमानंद दुबे को घर के बाहर तक छोड़ने आईं थीं। इस दौरान आरती के बच्चे घर के बाहर खड़े थे।
आरती ने बताया कि तभी अपाचे सवार तीन बदमाशों में से एक बदमाश ने अधर्व तिवारी के सिर पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने अंशू के गले से चेन छीन ली। आरती ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो दूसरे बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। इससे वह डर गईं। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुये भाग निकले। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। लेकिन देरशाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर मोहल्ले के लोगों ने आक्रोश जताया।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि यदि पुलिस ने इन बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तार न किया तो वह पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पीड़िता अंशू ने बताया कि अपाचे सवार बदमाश काले रंग के कपड़े पहने थे। जिनमें दो के पास तमंचे थे। बताया कि यदि तीनों में कोई भी बदमाश उनके सामने आयेगा तो वह पहचान लेगी।