{"_id":"5b26a78b4f1c1b64068b6c38","slug":"parahaha-living-above-42-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे सप्ताह 42 से ही ऊपर रह रहा पारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे सप्ताह 42 से ही ऊपर रह रहा पारा
पूरे सप्ताह 42 से ही ऊपर रह रहा पारा
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
02- दोपहर के समय धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेती युवतियां
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। मानसून आने से पहले मौसम के तल्ख तेवरों से हर कोई बेहाल है। तेज धूप के चलते दिन के समय का तापमान पिछले एक सप्ताह से 42 के ऊपर जा रहा है। जबकि रात के तापमान में भी किसी तरह की राहत देखने को नहीं मिल रही है। रविवार को तेज अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मौसम विशेषज्ञों ने तापमान में तीन दिनों तक इससे अधिक तेजी के आसार जताए हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को रवि का असर सुबह से ही देखने को मिला। जिसके चलते दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रात के समय का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हवाओं की गति उत्तर पश्चिम दिशा में 17 से 20 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। जबकि नमी 42 से 28 फीसदी रिकार्ड की गई। दोपहर के समय तेज धूल भरी हवाओं के चलने से सड़कों पर सन्नाटा रहा। संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में किसी तरह राहत देखने को नहीं मिलेंगी। तेज हवाओं के साथ अधिक तापमान में तेजी के आसार साफ नजर आ रहे हैं। इन तीन दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री के आस-पास या फिर इससे ऊपर भी निकलने के आसार हैं। रविवार को सूरज के प्रकोप का असर सुबह नौ बजे से ही देखने को मिला। सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा ही देखने को मिला।
विज्ञापन