{"_id":"590cc7c04f1c1b0b394435f9","slug":"one-nozzle-seal-in-ervakatra-loharpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरवाकटरा, लहरापुर में एक-एक नोजल सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एरवाकटरा, लहरापुर में एक-एक नोजल सील
अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 06 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों पर हो रही घटतौली को लेकर गठित टीम ने एरवाकटरा व बिधूना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। घटतौली मिलने पर दोनों क्षेत्रों के एक-एक पेट्रोल पंपों पर मशीन के एक-एक नोजल को सील किया गया है। शुक्रवार को बांट-माप निरीक्षक हरीश बंसल, डीएसओ दिलीप कुमार, सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला, एसडीएम बिधूना विजय प्रताप सिंह सेंगर ने बिधूना क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर चेकिंग अभियान चलाया। गौड़ापुर स्थित शिवम किसान सेवा केंद्र पर पेट्रोलियम मशीनों की चेकिंग की।
यहां पर भी एक मशीन के एक नोजल से पांच लीटर में 40 एमएल पेट्रोल कम निकला। इस पर मशीन के एक नोजल को भी सील कर दिया गया। बांट-माप अधिकारी हरीश बंसल ने बताया कि अभियान के दौरान बालाजी गैस एजेंसी पर चेकिंग की गई। जहां पर कांटा बांट बिना मोहर के पाए गए व घरेलू सिलेंडर स्टाक में न होने पर चेक नहीं हो सके।
मौजूद कामर्शियल सिलेंडर सही पाए गए। एरवाकटरा क्षेत्र चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने नेहा किसान सेवा केंद्र की चेकिंग की। जहां पर एक मशीन के नोजल से पांच लीटर नापने पर 40 एमएल पेट्रोलिम पदार्थ कम निकला। इस पर उसके एक नोजल को सील कर दिया गया। कई जगह अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों की जांच में संतुष्टि पाई, लेकिन मशीनों की सील दोबारा दुरुस्त कराई।