{"_id":"5c2a6005bdec2256a32f02c5","slug":"one-arrested-including-a-riot-of-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों का जखीरा समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों का जखीरा समेत एक गिरफ्तार
Mon, 31 Dec 2018 11:59 PM IST
gaurav gaurav
auraiya
auraiya
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के कुंडपुरा गांव में पुलिस ने असलहों का जखीरा समेत एक को गिरफ्तार कर लिया। गांव के पूर्व प्रधान व उसके दो साथी फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक डबल बैरल, दो सिंगल बैरल, 12 तमंचे 315 बोर व 15 कारतूस बरामद किए हैं।
स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व कमालगंज थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कुंडपुरा में दबिश दी थी। इस दौरान कटरी में बदमाशों की घेराबंदी की थी। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिर बबलू यादव उर्फ संजय को दबोच लिया था। इस दौरान कुंडपुरा का पूर्व प्रधान कल्लू यादव पुत्र गुमानी सिंह व उसके दो साथी फायरिंग करते हुए कटरी में भाग गए। उसके कुछ असलहे वहीं छूट गए। उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बबलू से भी पुलिस ने असलहे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बबलू यादव, कल्लू यादव व उसके दो साथियों के खिलाफ मुठभेड़ व असलहे बरामद होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी संतोष मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के मुताबिक पकड़े और फरार आरोपी अपराधी प्रवृति के हैं।
फरार पूर्व प्रधान है हिस्ट्रीशीटर
फर्रुखाबाद। पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ पूर्व प्रधान कल्लू यादव हिस्ट्रीशीटर है। क्षेत्र में उसकी दहशत है। इसके चलते उसके खिलाफ जल्द कोई मुंह खोलने को तैयार नहीं होता है। उस पर हरदोई व फर्रुखाबाद जिले में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बबलू पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
कमालगंज थाना क्षेत्र के कुंडपुरा गांव निवासी बबलू उर्फ संजय को पुलिस ने अवैध असलहों के साथ पकड़ा है। इसका साथी कल्लू यादव भाग गया था। बबलू उर्फ संजय यादव पर हत्या, पुलिस मुठभेड़ समेत करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। कल्लू यादव पर कन्नौज, हरदोई और फर्रुखाबाद में हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण समेत करीब एक दर्जन मुकदमे है। यह हिस्ट्रीशीटर भी है। इनसे क्षेत्र में भय खाते हैं। इसका ही यह लाभ उठाकर क्षेत्र में अपनी गायों को खुला छोड़ देते हैं। यह लोगों की फसलें तबाह कर देती हैं। पर दहशत की वजह से लोग उनसे कुछ कह भी नहीं न पाते थे। कुछ साल पहले गायों के खेत में जाने की वजह से दो पक्षों में फायरिंग भी हुई थी।