{"_id":"5b92c163867a557f6c067f57","slug":"millions-of-theft-of-two-houses-in-muradganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादगंज में दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादगंज में दो घरों से लाखों की चोरी
मुरादगंज में दो घरों से लाखों की चोरी
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
घर के अंदर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाते प्रदीप
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज (औरैया)। क्षेत्र के गांव चपटा में चोरों ने दो घरों से करीब सवा दो लाख नगद और पौने पांच लाख के जेवर पार कर दिए। घरवालों को चोरी की जानकारी तब हुई जब वह तड़के सोकर उठे। चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला था। सूचना पर पुलिस के अलावा साइबर सेल भी पहुंची और छानबीन की।
वारदात गुरुवार की रात की है। चपटा गांव निवासी प्रदीप कुमार पेशे से किसान हैं। प्रदीप के मुताबिक गुरुवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार रात 11 बजे आंगन में सो गया। रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और बक्से में रखा एक सोने का हार, सोने की चार चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल, बेसर, कान के बाले, बेंदा और प्लॉट खरीदने के लिए रखे दो लाख रुपये चोरी कर ले गए।। जेवरात करीब दो लाख के थे। सुबह चार बजे आंख खुलने पर घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा पाया।
चोरों ने प्रदीप के घर से कुछ दूर रहने वाली मीना पत्नी स्व. रघुवीर सिंह के मकान पर भी धावा बोला। मीना के घर से चोर कमरे में बक्से मेें रखे एक सोने का हार, तीन सोने की चेन, छह अंगूठी, गुच्छी पायल, चार चूड़ी व 22 हजार नगद ले गए। मीना के मुताबिक जेवर करीब पौने तीन लाख के थे। मीना की बेटी पूजा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के कारण वह रात एक बजे सोई थी। तड़के तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो घर मेें चोरी की जानकारी हुई। उसने परिवारीजनों को रात में ही जगाया और डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सुबह थाने में तहरीर दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे अजीतमल प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता और पवन पांडेय ने मौका मुआयना कर जल्द चोरी के खुलासे की बात कही है।