{"_id":"5b4108214f1c1bc1248b5190","slug":"millions-of-theft-by-breaking-the-breaking-of-the-sleeping-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
रोती बिलखती गृहस्वामिनी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में बंद पड़े मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरों समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई न होने के कारण वारदात को बड़े आराम से अंजाम दिया। घर की सभी अलमारियों एवं बक्सों के ताले तोड़कर चोर सबकुछ लेकर आराम से भाग निकले। दूसरे दिन गृहस्वामी के पहुंचने पर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विवेक चतुर्वेदी शुक्रवार को पत्नी विभा चतुर्वेदी को आगरा स्थित ससुराल से वापस लाने गए थे। इस दौरान उन्होंने घर के मेन गेट पर ताला डाल रखा था। इस बीच शुक्रवार की देर रात मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर के अंदर कमरे में रखीं दो अलमारियों का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये नगद के अलावा लगभग दस लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी पीड़ित गृहस्वामी को तब हुई जब सुबह गांव से पिता अरविंद चतुर्वेदी बेटे से मिलने उसके घर पहुंचे। घर का दरवाजा खुला देखकर वो अंदर पहुंचे तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉकर खुले व टूटे पड़े थे। मौके पर मौजूद गृहस्वामी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि वह सुबह वापस लौटे तो सब कुछ लुट चुका था। बताया कि चोर घर में बने तलघर में रखे बक्से से भी सभी सामान लूट ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके घर से नगदी सहित लगभग दस लाख रुपये का माल पार कर ले गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।