फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married married sister's house hanged

विवाहिता ने बहन के घर फांसी लगा जान दी

Thu, 04 Oct 2018 12:06 AM IST
विवाहिता ने बहन के घर फांसी लगा जान दी
विवाहिता ने बहन के घर फांसी लगा जान दी Updated Thu, 04 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Married married sister's house hanged
घटना के बारे में जानकारी देते मृतका के पिता जगराम व बड़ी बहन प्रभा - फोटो : amarujala
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा में एक विवाहिता ने अपनी बहन के घर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। विवाहिता 20 दिन पहले अपने बच्चे के इलाज के लिए बहन के घर औरैया आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जालौन जिले के ग्राम ओरेखी निवासी डौली (25) ने पति शैलेंद्र ने की प्रताड़ना से तंग आकर औरैया के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी बहन प्रभा पत्नी राजकुमार के घर 20 दिन पहले आई थी। बुधवार को उसकी बड़ी बहन प्रभा स्कूल में पढ़ाने गई थी। घर पर डौली का दो वर्षीय पुत्र अर्पित भी मौजूद था। कुछ देर बाद अर्पित रोता हुआ घर से बाहर निकला। मोहल्ले के लोग अर्पित को पकड़ कर घर के अंदर ले गए तो आंगन में लगे जाल में फांसी के फंदे पर डौली को झूलते देखा। आनन-फानन में लोगों ने मृतका की बड़ी बहन प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका प्रभा को फोन से घटना की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता के शव को रस्सी काटकर फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पिता ने कोतवाली पुलिस को पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हकीकत पता चल सकेगी।
विज्ञापन


पति का फोन आने के बाद से परेशान थी डौली
पिता जगराम निवासी रुराजैतिया थाना कुठौंद ने बताया कि उसकी पुत्री डौली की शादी चार साल पहले शैलेंद्र पुत्र रामगोपाल निवासी ओरेखी जालौन से हुई थी। शादी के उपरांत उसकी पुत्री को एक बेटा अर्पित हुआ। 14 अगस्त को शैलेंद्र ने उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसका मामला जालौन थाने में दर्ज कराया गया था। उनका दामाद शैलेंद्र ओरेखी में बांस बल्ली की दुकान किए है।  बड़ी बहन प्रभा प्राथमिक विद्यालय चिरूहूली में शिक्षिका के पद पर तैनात है। उसने बताया कि दो दिन पहले ही डौली की बात उसके पति शैलेंद्र से फोन पर हुई थी। उसी के बाद से वह और परेशान थी। जिस पर आज उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed