{"_id":"5776b95e4f1c1bd04979ad52","slug":"married-burnt-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जलाया
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। मृतका के पिता का आरोप है कि पुत्री पैदा होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित कर दहेज लाने का दबाव बनाया। बेटी ने विरोध किया तो उसे मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गिरफ्तारी की दबिश दी, लेकिन ससुरालीजन फरार हो गए।
इटावा के थाना बसरेहर के गांव नगला सेवा निवासी रनवीर सिंह पुत्र देशराज सिंह ने बताया कि उसने पुत्री रूबी की शादी विमलेश कुमार पुत्र जिलेदार निवासी खशुआ थाना बिधूना के साथ 16 फरवरी 2010 को की थी। शादी के तीन साल तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद जब बेटी को पुत्री पैदा हुई तो पति विमलेश, जेठ रामविलास, जिठानी सुनीता, दिनेश कुमार व दिनेश कुमार की पत्नी सुनीता व सास उसे प्रताड़ित करने लगीं। बेटी की शादी के लिए मायके से और दहेज लाने की मांग करने लगे।
उसकी बेटी ने दहेज लाने से मना कर दिया तो अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती। गुुरुवार रात ससुरालियों ने बेटी रुबी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने उसे सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं ससुरालीजन मौके से फरार हो गए।