फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Make a relationship by blaming marriage

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए

Mon, 27 Mar 2017 11:08 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 27 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Make a relationship by blaming marriage
SEX
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। जबकि युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवक के परिजनों की ओर से धमकाने पर महिला एसपी की चौखट पहुंची।
विज्ञापन


एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि मार्च 2014 में उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद पति के एक रिश्तेदार ने अप्रैल 2014 में उसे घर लाने के दौरान रास्ते में उसका रेप किया। जब उसने कार्रवाई की बात कही तो उसे अपने घर ले गया। उससे शादी करने की बात कही। युवक के परिजनों ने भी शादी कराने की बात कही। वह वहीं पर किराए के मकान में रहने लगी।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पिछले चार साल तक उसे लगातार शादी का आश्वासन देते हुए युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया जो उसके साथ है। महिला ने बताया कि अब युवक शादी से इंकार कर रहा है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह फरियाद लेकर अजीतमल कोतवाली पहुंची थी। लेकिन कोतवाली पुलिस ने उसे भगा दिया। पीड़िता ने युवक व उसके परिवारीजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed