{"_id":"587671044f1c1b577fba9cf0","slug":"looting-woman-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बना लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बना लूटपाट
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बक्शे के पास बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्तेश्वर मोहल्ले में बदमाशों ने मंगलवार रात एक घर में धावा बोल दिया। मकान मालकिन को बंधक बनाकर 30 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग चार लाख कीमत के जेवरात लूट ले गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर जालौन चौराहा के निकट ब्रह्म प्रकाश चतुर्वेदी मंगलवार रात अपने कमरे में सोए थे। इस दौरान छत के रास्ते कुछ बदमाश घुस गए। घर में किसी के होने की आहट पर ब्रह्म प्रकाश की पत्नी वर्षा चतुर्वेदी किचन के पास गई। वहां मौजूद बदमाशों ने उन्हें धर दबोचा और मुंह दबा उनकी ही साड़ी से बांध कर आंगन में पटक दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसमें बाद बगल के कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये की नगदी और लगभग चार लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात बटोर कर भाग गए।
बदमाशों के जाने के बाद वर्षा ने पास में रखे ड्रम में ठोकर मारी तो उसकी आवाज सुन ब्रह्म प्रकाश कमरे से निकल कर आंगन में आए। पत्नी को छुड़ाने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहनाहै कि तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।