फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lakhs of talents crossed the millions of jewelery and cash

ताले तोड़ चोरों ने पार किए लाखों के जेवरात व नगदी

Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of talents crossed the millions of jewelery and cash
thief - फोटो : प्रतीकात्मक

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा रन्ना में एक घर में ताले तोड़कर चोरों ने छह लाख रुपये कीमत के गहने व 35 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। चोरी की जानकारी मकान मालिक ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन मकान मालिक को दिया।

विज्ञापन


  बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवा रन्ना निवासी अरविंद कुमार  ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रात के समय उसके घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़े। चोरों ने कमरों में रखे बक्शे व अलमारे के ताले भी तोड़े और उसमें रखे लगभग छह लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात के साथ ही 25 हजार रुपये की नगदी भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उसे सुबह जागने पर हुई। जब वह उसके परिवारीजन अंदर के कमरों में पहुंचे तो कमरे में कपड़े व अन्य सामान बिखरा पड़ा। जिसे देख उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी थी। साथ ही गांव के लोगों ने आस-पास खेतों में भी छानबीन की।सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। इधर इतनी बड़ी चोरी की वारदात पर गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है। गांव के लोगों ने बताया कि यदि शीघ्र पुलिस ने इस चोरी का खुलासा नहीं किया तो वह लोग पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed