फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kin keep sleeping, millions of theft in two houses

परिजन सोते रहे, दो घरों में लाखों की चोरी

Mon, 26 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 26 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kin keep sleeping, millions of theft in two houses
घर में टूटा पड़ा बक्शा और बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
बढ़ेरा में हुई लाखों की चोरी अभी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी कि चोरों ने चपटा गांव में भी दो घरों से ढाई लाख का माल चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। चपटा गांव में चोर दोनों घरों से नगदी समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर ले गए। परिजन आंगन में सोते रहे और चोर हाथ साफ कर चले गए। सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


चपटा निवासा राम शंकर प्रजापति पुत्र सुखवासीलाल व पास में ही रहने वाले जयराम पुत्र मन्नीलाल शनिवार की रात अपने-अपने घरों के आंगन में परिजनों के साथ सो रहे थे। रात में ही चोर जयराम के घर की कुंडी आरी से काटकर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नगदी-जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर रामशंकर के घर के दरवाजे को धीरे से काटकर अंदर घुस गए। यहां भी चोर पांच हजार नगद व जेवरात समेत अन्य सामान बटोर ले गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। शोर मचाने पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। गांव में एक साथ दो घरों में चोरी से हड़कंप मचा रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़ितों ने चौकी जाकर घटना की तहरीर दी। चौकी प्रभारी आर डी यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल कर चोरी का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed