फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery and cash stolen from two houses

दो घरों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Thu, 28 Jul 2016 12:08 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 28 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from two houses
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे में मंगलवार रात को चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मोहल्ला महावीरगंज में घर में चोर घर में घुसकर बक्सा उठा ले गए। उसमें नगदी और जेवर थे। वहीं मोहल्ला कटरा हेमनाथ में परिवार बेटी की शादी करने दिल्ली गया था। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। दोनों मामलों में गृहस्वामिनी ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


महावीरगंज निवासी विनीता देवी पत्नी कपिल कुमार दुबे ने बताया कि वह मंगलवार रात घर में परिवार के साथ थीं। भूल से घर का दरवाजा खुला रह गया। रात में चोर घर में घुस आया। वह कमरे में रखा बक्सा उठा ले गया। बक्से में बीस हजार रुपये नगद व करीब एक लाख से अधिक कीमत के जेवर रखे थे। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो बक्सा घर के बाहर पड़ा था। कागजात बिखरे पड़े थे। बक्से से नगदी व जेवर गायब थे। चोरी की खबर पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पीड़िता ने शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह का कहना है कि जांच में दोषी होने पर युवक  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं मोहल्ला कटरा हेमनाथ निवासी विनीता गुप्ता पत्नी स्व. अवनीश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी लड़की की शादी करने परिवार सहित दिल्ली गई थीं। मंगलवार को लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा था। पीड़िता ने बताया कि अलमारी में सोने का मंगल सूत्र, चांदी की पायले व दस हजार रुपये नगद रखे थे। जो चोरी हो गए। इस पर उन्होंने मोहल्ले एक व्यक्ति से पूछा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति कई मामले कर चुका है। पीड़िता ने शक जताया है कि उस व्यक्ति ने उसके यहां भी चोरी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed