{"_id":"5899f3f34f1c1bc05537951d","slug":"inside-the-bank-took-away-rs-14000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर से 14 हजार रुपये छीने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के अंदर से 14 हजार रुपये छीने
auraiya,amar ujala beauro
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा में केसीसी का पैसा खाते में जमा करने पहुंचे किसान के हाथ से उचक्के ने 14 हजार रुपये छीन लिए। रुपये छीनकर उचक्का फरार हो गया। खाताधारक ने उचक्के को पकड़ने का प्रयास किया। इसमें वह कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित ने बैंक के बाहर सुरक्षा कर्मी व पुलिस न रहने की शिकायत बैंक के अधिकारियों से की। बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर नवलसिंह निवासी कृपाशंकर पाल पुत्र चुन्नी लाल पाल मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे कानपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में पत्नी के खाते में केसीसी का 14 हजार रुपया जमा करने पहुंचे। बैंक के अंदर वह कुर्सी पर बैठकर रुपयों की गिनती करने लगे। तभी एक उचक्के ने इनके हाथों से 14 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर वह बैंक से भाग निकला। कृपाशंकर भी चीखते हुए उसकी ओर दौड़े। तब तक वह आंखों से ओझल हो गया।
कृपाशंकर ने बैंक के बाहर सुरक्षा कर्मी और पुलिस के न होने की शिकायत प्रभारी शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक अधिकारियों से की। साथ ही बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग में युवक की पहचान की मांग की। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कैमरा खराब होने की बात बताई। कृपाशंकर ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक छुट्टी पर थे। इससे उनसे नहीं मिल सके। इस संबंध में वह शाखा प्रबंधक से बात करेंगे। वहीं कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। पीड़ित शिकायत करता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।