फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Including cash, jewelery worth millions stolen from home

घर से नगदी सहित लाखों के जेवर चुराए

Tue, 25 Oct 2016 10:56 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 25 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Including cash, jewelery worth millions stolen from home
लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिचौली में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए। इस दौरान गृहस्वामी के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। तभी भाग रहे चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिचौली निवासी संजय पुत्र प्रह्लाद सिंह के घर में सोमवार रात चोरों ने छत के रास्ते घर में उतरकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान गृहस्वामी परिवार सहित घर में सो रहे थे। चोरों ने कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात व पचास हजार रुपये नगद पार कर दिए। चोर भागने का प्रयास ही कर रहे थे कि गृहस्वामी संजय की आंख खुल गई। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चोर छत से नीचे कूदकर भागने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया। पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। गृहस्वामी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई। पीड़ित संजय ने बताया कि चोरों ने उनके घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात के अलावा बक्से में रखे पचास हजार रूपये नगद पार कर दिए। इस संबंध में कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने घटना और किसी को पकड़े जाने से इंकार किया। कहा कि उनके पास कोई हिरासत में नही है। न ही घटना की जानकारी है। पता करते है क्या मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed