फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Her husband's second marriage fix

पति ने तय की दूसरी शादी

Thu, 09 Feb 2017 11:05 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 09 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Her husband's second marriage fix
- एसपी को दिए शिकायती पत्र की कापी दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
 ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर मायके गई महिला से तलाक लिए बिना ही पति की दूसरी शादी तय कर दी गई। यह जानकारी होने पर ससुराल पहुंची महिला व उसके पिता को पीटकर घर से भगा दिया गया। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजनाें की प्रताड़ना से तंग आकर वह पिता के साथ मायके में रहने को विवश है।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम कुम्होल, थाना किशनी जिला मैनपुरी में रहने वाली संगीता ने बताया कि पिता राज बहादुर ने उसका विवाह वर्ष 2004 में बिधूना निवासी विकास के साथ किया था। शादी के कुछ महीने बाद ही पति विकास, कैलाश चंद्र ससुर, ममता ,सविता ननदें और सास मंजूरानी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगीं। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर वह मायके  में रहने लगी। पिता के काफी समझाने पर भी ससुरालीजन नहीं माने। पीड़िता ने बताया कि पति विकास की बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी तय कर दी गई।
विज्ञापन


पति की दूसरी शादी तय होने की जानकारी पर वह पिता के साथ तीन जनवरी को ससुराल पहुंची। विरोध करने पर ससुरालीजनों ने उसे व पिता को लातघूंसों से पीट दिया।  उसकी चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उसे बचाया। इसकी जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गई थी। सुनवाई न किए जाने से वह न्याय के लिए भटक रही है। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी राम किशोर ने शीघ्र न्याय का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने पति की दूसरी शादी नहीं रोकी तो वह महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed