{"_id":"588b8dc14f1c1bbd7ecf7387","slug":"hanging-from-the-ceiling-fan-was-newly-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से झूलती मिली नवविवाहिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से झूलती मिली नवविवाहिता
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर लगी मोहल्ले वालोें की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला बनारसीदास में नवविवाहिता का शव बरामदे में पंखे पर साड़ी के फंदे पर झूलता मिला। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दरवाजा बाहर से बंद था। ससुरालीजन मौके से नदारद थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर मृतका के मायके वाले आ गए। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फफूंद थाना के गांव खजुआ गढ़िया निवासी शिवराज सिंह ने बताया कि बेटी प्रियंका की शादी 22 अप्रैल 2016 को बनारसीदास मोहल्ला निवासी जय सिंह के पुत्र अतुल से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक, जंजीर व पचास हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी से मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। बेटी के ससुरालीजनों को कई बार समझाया लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। इन्होंने बेटी की हत्या कर फांसी पर लटका दिया है।
मृतका के पिता ने पति अतुल, देवर मदन, सास राजाबेटी व ससुर जय सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मौके पर सीओ कुलदीप ककुरेती और कोतवाल सुधाकर मिश्रा पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले वालों की भीड़ मौके पर जमा रही। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ससुरालीजनाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को आई थी ससुराल
ससुराल में मारपीट से प्रियंका कई दिनों से मायके में रह रही थी। गुरुवार को पति अतुल व देवर मदन विदा करा लाए थे।
रोते-रोते बेसुध हुई मां
मृतका की मां व भाई कई बार रोते-रोते बेसुध हुए। मोहल्ले के लोग व परिजन इन्हें संभालने में लगे थे। इसके बाद भी इनका करुण क्रंदन जारी रहा।