फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gun robbery from the garment merchant's house

कपड़ा व्यापारी के घर से बंदूक चोरी

Sun, 07 Oct 2018 12:30 AM IST
कपड़ा व्यापारी के घर से बंदूक चोरी
कपड़ा व्यापारी के घर से बंदूक चोरी Updated Sun, 07 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gun robbery from the garment merchant's house
सबूत तलाशने को घूमता खोजी कुत्ता। - फोटो : amarujala
 अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के कस्बा सेगनपुर में चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर से डबल बैरल बंदूक और कारतूस पार कर दिए। चोरों ने घर के पास उनकी दुकान का  ताला तोड़कर पंद्रह सौ रुपये पार कर दिए। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे। बीहड़ क्षेत्र में बंदूक चोरी होने और बदमाशों की चहलकदमी के चलते फोरेंसिक टीम और खोजी भी बुलाया गया।
विज्ञापन

 कस्बा निवासी संजीव की कस्बे में ही कपड़े और किराने की दुकान है। संजीव के मुताबिक उनकी मां प्रेमा देवी सांस की मरीज है। शुक्रवार की रात 11 बजे मां की तबियत बिगड़ी थी। वह अपने भाइयों हरगोविंद दुबे और राजेंद्र दुबे के साथ मां की तबियत के हालचाल लेकर सोने चले गए थे। रात में किसी वक्त चोर उनके घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी उनकी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक और कारतूस पार कर दिए। उस कमरे में उनका पुत्र रघु (8) और पुत्री वैशाली (5) सो रही थी। सुबह वह कमरे में गए वहां बंदूक गायब थी। घर के पास उनकी कपड़े की दुकान के ताले टूटे मिले। दुकान की गोलक से चोर 15 सौ रुपये पार कर ले गए थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार शर्मा, एसआई सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ श्योदान सिंह भी पहुंच गए। खोजी कुत्ता, फोरेंसिक टीम बुला ली गई। मकान और दुकान में और भी रुपये रखे थे, जिन्हें चोर नहीं ले गए। बीहड़ से सटे इस गांव से बंदूक चोरी होने पर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नवोदित गैंग तो नहीं पनप रहा। पीड़ित ने अयाना थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed