फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fourteen lakh illegal liquor recovered

चौदह लाख की अवैध शराब बरामद

Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
चौदह लाख की अवैध शराब बरामद
चौदह लाख की अवैध शराब बरामद Updated Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fourteen lakh illegal liquor recovered
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार ब्रजेश। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम चिमकुनी में थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन सौ पेटी (14700) और बोरों में भरे 7200 र्क्वाटर शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपी फरार हैं।

मंगलवार की रात लगभग 9 बजे चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने रेलवे क्रासिंग पर गुजर रहे बाइक सवार दो लोगों को रोका तो उन्होंने बाइक भगाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उनका मंसूबा कामयाब नहीं होने दिया। दोनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद उनके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली। बोरी में लगभग 240 क्वार्टर देशी शराब (हिमाचल प्रदेश की) बरामद की। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों युवकों से की गई पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नहर बाजार अछल्दा निवासी मोहित उर्फ लल्ला पुत्र मान सिंह व ग्राम सुभानपुर निवासी बेटालाल पुत्र हरिदास बताया। इस दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब के कारोबार की पोल खोली। इस पर थाना पुलिस ने रात मेें ही भारी पुलिस बल के साथ पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर ग्राम चिमकुनी में एक खेत में स्थित कमरे पर छापा मारा। जहां पुलिस ने कमरे में रखी 300 पेटी शराब के अलावा 7200 शराब के क्वार्टर बरामद किए। मौके से ग्राम चिमकुनी निवासी ब्रजेश पुत्र सुखदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य युवक ब्लॉक चौराहा कसबा अछल्दा निवासी अजीत यादव पुत्र फेंती यादव व ग्राम गपकापुर निवासी सर्वेश मौके से भागने में सफल रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि बरामद अवैध शराब की कीमत 14 लाख आंकी जा रही है। हिमाचल की रेस ब्रांड की शराब का यह कारोबार उक्त आरोपी काफी दिनों से कर रहे थे। यह बाहर से शराब मंगाकर जिले भर में आसपास के ग्रामीणांचलों में सप्लाई करते थे। बताया कि मौके से फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने बताया कि इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें एक मामले में बाइक सवार दो युवकों के पास से बोरी में ले जा रहे 240 र्क्वाटर अवैध शराब की बरामद होना है। जबकि दूसरे में ब्रजेश कुमार पुत्र सुखदेव सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ 21 हजार 600 र्क्वाटर अवैध शराब के बरामद होने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed