फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   four injured in stone pelting and firing

अटसू में बवाल, पथराव और फायरिंग में प्रधानाचार्य सहित चार घायल

Sat, 05 Nov 2016 12:20 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 05 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
four injured in stone pelting and firing
पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
अटसू में मोबाइल रिचार्ज के रुपये को लेकर गुरुवार रात हुआ विवाद शुक्रवार को उग्र रूप ले लिया। शुक्रवार को दोनों तरफ से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य सहिच चार लोग घायल हो गए। बवाल के बाद बाजार बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बाजार में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने पांच नामजद सहित सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन


अटसू कस्बे में चावरपुर निवासी सतेंद्र राजपूत की मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। गुरुवार को चावरपुर गांव निवासी प्रफुल्ल अवस्थी रिचार्ज कराने गया और 40 रुपये के बकाये को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची अटसू चौकी के सिपाहियों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर अटसू में पहुंच गए। इसके बाद एक-दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। फिर दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान फायरिंग भी हुई। यह देख दुकानदारों ने शटर गिरा लिए।
विज्ञापन


कुछ लोग दुकानें छोड़ कर भाग निकले। पथराव में कई घरों के दरवाजे, शीशे, खिड़कियां टूट र्गइं। घर के दरवाजों पर खड़े वाहनों को उग्र युवकों ने तोड़ दिया। इस दौरान वहां से निकले जनता इंटर कालेज अजीतमल के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय को कुछ युवकों ने पीट दिया। उन्हें बचाने आए प्रमोद अवस्थी निवासी श्रीनगर अटसू, फ ारूक अली पुत्र सनील अली व सफ ी मुहम्मद पुत्र नवी मुहम्मद निवासी अम्बेडकर नगर अटसू को भी पीटकर घायल कर दिया। बवाल की जानकारी मिलने पर कोतवाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्बे में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed