{"_id":"59e790d74f1c1b70548b8394","slug":"forbidden-to-go-to-maiden-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से मना किया तो लगा ली फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके जाने से मना किया तो लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके जाने से मना करने पर विवाहिता ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घर के सभी लोग पारिवारिक दादी के अंतिम संस्कार में गए थे।
विज्ञापन
गांव सेहुदपुर निवासी धनीराम के पुत्र रिशू कुशवाहा की शादी कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी सुखदेव सिंह की पुत्री ज्योति (23) के साथ 18 जून 2017 को हुई थी। ज्योति दिवाली पर घर जाने की जिद कर रही थी। बुधवार को इसी बात पर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। मंगलवार को पारिवारिक दादी का निधन हो गया था तो सभी लोग अंतिम संस्कार में चले गए।
इधर, घर सूना पाकर ज्योति ने दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब लोग वापस आए तो कमरा अंदर से बंद पाया। दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटक रही थी। सूचना पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। पिता सुखदेव ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका के परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे। दूसरी तरफ दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल लालता प्रसाद शुक्ला घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन