फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   For not providing additional dowry refused to marry

अतिरिक्त दहेज न देने पर शादी से इंकार

Wed, 06 Jul 2016 12:10 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 06 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
For not providing additional dowry refused to marry
d
शादी तय होने के बाद अतिरिक्त दहेज मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। जब लड़की पक्ष ने शादी तय होने पर दिए रुपयों को मांगा तो लड़के पक्ष ने गाली गलौज कर जान से मारने की दी है। पीड़ित की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने लड़के पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरांय निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रश्मि की शादी त्रिलोकपुर, चौबिया इटावा निवासी रामपाल के पुत्र अभिषेक से तय की थी। इस दौरान कुछ कार्यक्रम भी हुए। इसमें उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये भी खर्च किए। उनका आरोप है कि फिर अचानक लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज की डिमांड बढ़ा दी।
विज्ञापन


जिस पर उसने असमर्थता जताई तो उन लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया। जब बात नही बनी तो उसने अपना रुपया मांगा तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी। पीड़ित की तहरीर पर महिला पुलिस ने रामपाल, अभिषेक, शोभा, उर्मिला, रामकिशन, राधा, विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए युवती को पीटकर घर से निकाला
औरैया। दहेज में बाइक व तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अटसू के अंबेडकर नगर निवासी वीरेंद्र दुबे ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रश्मि का विवाह अटसू निवासी प्रमोद कुमार के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। बाइक व तीन लाख रुपये को लेकर पुत्री से अक्सर मारपीट करते।


कई बार समझाने के बावजूद भी वह नही माने। सोमवार को ससुरालियों ने पुत्री रश्मि को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी। उसकी पुत्री ने घर आकर पूरी बात बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति प्रमोद, सास अंगूरी देवी, जेठानी बीना, जेठ संतोष ,उर्मिला, मोहित व सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed