{"_id":"574746224f1c1b3207690a60","slug":"five-reports-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजलपुर(औरैया)। अयाना थाना क्षेत्र के यमुना नदी में डूबकर हुई युवक की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अयाना निवासी शिवेंद्र पुत्र रामजी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 मई को गांव में भागवत कथा चल रही थी। उसका पुत्र नृपेंद्र उर्फ किशन घर पर था। भागवत के अंतिम दिन फूलडोर यमुना नदी पर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के अंकित उर्फ सत्यम, अखिलेश उर्फ लल्लू, अमरेश कुमार, सरोज कुमार व राज किशोर उसके घर आए और उसे फूलडोर में शामिल होने के लिए ले गए। जब सभी लोग यमुना नदी पहुंचे तो पांचों ने उसके पुत्र नृपेंद्र के साथ मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में उसे यमुना नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पुत्र के शव पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।