फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fir on processions

राजनाथ की सभा में जुलूस निकालने वालों पर रिपोर्ट

Tue, 14 Feb 2017 10:33 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 14 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
fir on processions
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में शामिल होने के लिए वाहन जुलूस लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने की रिपोर्ट कोतवाली में कराई गई है। वही भाजपा प्रत्याशी को भी नोटिस जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली में तहरीर देते हुए उपनिरीक्षक लक्ष्मण वीर सिंह ने बताया कि कस्बा स्थित तहसील के पीछे मैदान में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा थी। वह बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे जब वह ड्यूटी पर थे। तभी उनके सामने से 20-25 बाइकों पर भाजपा कार्यकर्ता झंडा व पोस्टर लेकर जाते हुये दिखे। उन्होंने व उनके साथ मौजूद सिपाहियों ने इन भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन वह नहीं रुके। साथ ही उनके द्वारा जुलूस निकालने वालों के नाम व पता जानने का प्रयास भी किया गया। लेकिन उनके नाम पते भी नहीं मालूम हो सके। एसआई लक्ष्मण वीर सिंह कोतवाली को तहरीर में बताया कि उक्त 20-25 भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर जुलूस निकालकर जनसभा में पहुंचे। इनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक कोतवाल ने 20-25 बाइकों के अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया। कोतवाल ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed