फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR against 32 for electricity theft

बिजली चोरी में 32 के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 01 Apr 2017 11:32 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 01 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR against 32 for electricity theft
लाइट - फोटो : अमर उजाला
 देवकली उप बिजली संस्थान से जुड़े अयाना बिजली केंद्र क्षेत्र में अवर अभियंता ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। जेई की ओर से आठ लोगों के खिलाफ कटिया डालकर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया। 24 लोग  बकाया अदा न करने के बावजूद बिजली उपभोग करते पकड़े गए।
विज्ञापन


बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाया गया। जेई राजवीर सिंह ने बिजली कर्मियों के साथ अयाना थाना क्षेत्र में छापामारी की। टीम के पहुंचते ही लोग कटिया उतारने में जुट गए। जेई ने आठ लोगों को बिना कनेक्शन के कटिया डालकर चोरी की बिजली जलाते पकड़ा। इस पर महेश नरायन निवासी कोठीपुर, योगेंद्र कुमार निवासी दासपुर, जगदीश कुमार निवासी कोठीपुर, बाबूराम, ऊदल सिंह, चरण सिंह, सुग्रीव सिंह निवासीगण कोठीपुर, अनिल पाल निवासी दासपुर के खिलाफ अयाना थाने में कटिया डालकर बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


वहीं अंबिका प्रसाद, पप्पू निवासीगण भौंतापुर, योगेश, पप्पू निवासीगण स्वरूप नगर भासौंन, संतोष निवासी अयाना, महेश, जगजीवन, रामजतिन, रुद्रपाल सिंह, रघुवर, जितेंद्र सिंह, प्रेमशंकर, विवेक, गोविंद, चिंतामल, धर्म सिंह, सरसाद सिंह निवासीगण अयाना, श्याम सिंह, सत्यनारायण निवासीगण चौकी, सलीम, कमलेश, बाबू, हरिओम, अनिल निवासीगण रोशनपुर के खिलाफ अयाना थाना में बिना बकाया जमा किए बिजली उपभोग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed