फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Female for dowry including daughter

दहेज के लिए महिला को पुत्री सहित निकाला

Wed, 17 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 17 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Female for dowry including daughter
कोतवाली में फरियाद लेकर बच्ची के संग पहुंची पीड़िता सुनीता उर्फ सोनी। - फोटो : amar ujala
दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अग्नू पुर्वा निवासी रामऔतार की पुत्री सुनीता उर्फ सोनी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2009 में ग्राम शहबाजपुर पोस्ट बखरिया निवासी रामकुमार से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के दौरान उसके पिता ने सामर्थ्य अनुसार खर्च किए थे। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति रामकुमार, ससुर वीरलाल, सास सावित्री, जेठ संजू व जेठानी विनीत व ननद सुनीला, चचिया ससुर कोमिल चचिया सास सभी उस पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे पीटा गया। 
विज्ञापन


बीती सात मई को  ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर पुत्री सहित घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि इस दौरान तब से उसके पिता ने कई बार उसके ससुरालीजनों से फोन पर बात करके विदा करा ले जाने को कहा लेकिन ससुरालीजन उसे रखने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed