{"_id":"592334854f1c1b66015359f7","slug":"female-constabulary-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबिल से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कांस्टेबिल से छेड़छाड़
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष चौराहे के पास सोमवार सुबह स्कूटी से जा रही महिला कांस्टेबल से शोहदे ने छेड़खानी की। ट्रैफिक सिपाही ने शोहदे को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। शासन के निर्देश के बाद भी जिले में एंटी रोमियो अभियान पूरी तरह से ठप पड़ा है। इसके चलते सदर कोतवाली क्षेत्र में शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि आम महिला युवती को तो छोड़ो अब वह खाकी को भी नहीं बख्स रहे हैं। इसकी बानगी सोमवार को सुभाष चौक चौराहे पर देखने को मिली।
जब स्कूटी से जा रही एक महिला सिपाही से एक युवक ने छेड़छाड़ कर फब्तियां कस दीं। महिला सिपाही ने सुभाष चौक पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ब्रज किशोर से छेड़छाड़ करने वाले युवक कोे पकड़ने को कहा। इससे पहले कि ट्रैफिक सिपाही महिला कांस्टेबिल की बात को समझकर उक्त शोहदे को पकड़ने का प्रयास करता। तब तक शोहदा भाग निकला। इस मामले में ट्रैफिक सिपाही ब्रजकिशोर ने बताया कि महिला कांस्टेबिल की शिकायत पर जब उन्होंने काफी दूर दौड़कर शोहदे का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा।