{"_id":"58ab2f754f1c1b1053b23640","slug":"driver-beaten-smashed-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को पीटा, कार तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को पीटा, कार तोड़ी
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो दिखाता ड्राइवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी से औरैया जा रहे एक बोलेरो को कुछ युवकों ने रोककर चालक से रुपये मांगे। विरोध करने पर पीटकर रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए। इस दौरान कार के शीशे भी तोड़ दिए। ड्राइवर का आरोप है कि आरोपियों ने कार के आगे साइकिल डालकर उसकी कार को रोका था।
कंचौसी निवासी चालक देवेंद्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह ने बताया कि वह बोलेरो से औरैया स्थित कोर्ट जा रहा था। चमरौआ गांव के पास बाइक पर तीन युवक मिले। उन्होंने एक लड़की से साइकिल छीन कर उसकीकार के सामने डाल दी। कार रुकने पर तीनों ने पांच हजार रुपये मांगे। मना करने पर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बोलेरो चालक सेमोबाइल व पांच हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार के चालक से एक छात्रा को टक्कर लगी थी जिस पर विवाद हुआ।
पुलिस पहुंचने के पहले आरोपी भाग चुके थे। पुलिसकर्मी कार को चालक समेत दिबियापुर थाने ले आए। पुलिस का कहना है कि एक छात्रा की साइकिल में टक्कर लग गई थी। इससे गुस्साए युवकों ने कार में तोड़फोड़ की है। लूटपाट की घटना संदिग्ध लग रही है।