{"_id":"594c11544f1c1b530a8b4777","slug":"dowry-is-not-found-then-married-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को घर से निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला क्षेत्र के गांव मटेरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के शहवाजपुर निवासी सरला देवी ने बेला थाने को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मटेरा निवासी मान सिंह के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक मांगने लगे। असमर्थता जताने पर आए-दिन मारपीट करने लगे। बुधवार शाम ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और कहा कि जब मांग पूरी कर देना तब ही घर आना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मान सिंह, ससुर देशराज, जेठ वीरेंद्र, जेठानी पुष्पा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।