फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dowry for the woman out of the house

दहेज में के लिए युवती को घर से निकाला

Fri, 29 Jul 2016 11:20 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 29 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dowry for the woman out of the house
दहेज - फोटो : demo pic
दहेज में एक लाख रुपये और सोने की चेन न मिलने से ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर आपबीती बताई। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता कोमल पुत्री रामबाबू निवासी ककोर ने बताया कि उसका विवाह पक्का तालाब इटावा निवासी धीरज उर्फ अजय के साथ हुई थी। उसके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होने लगी। उसने बताया कि ससुरालीजन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार को मारपीट का विरोध करने पर ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


कहा कि दहेज लेकर ही घर आना। महिला ने मायके आकर आपबीती बताई और परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धीरज पति, रामबाबू ससुर, रानी देवी सास, विजय देवर व प्रीती ननद निवासी पक्का तालाब इटावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed