फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dominated the two sides firing

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Sun, 08 May 2016 12:45 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 08 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dominated the two sides firing
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास दो गुटों में वर्चस्व को लेकर फायरिंग हुई। अचानक फायरिंग से कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों गुटों के लोग भाग गए। दोनों गुट के लोग समाजवादी पार्टी के बताए जा रहे हैं। वहीं कोतवाली में दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात सपा के दो गुटों में टकराव हो गया। पहले पक्ष से सुरजीत कुमार निवासी सुभानपुर थाना अछल्दा ने बिधूना कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नगर के दुर्गा मंदिर के सामने से वह अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। तभी फोन आने पर गाडी साइड़ में लगाई और बात करने लगे। उसी समय कोतवाली की ओर से हूटर बजाती हुई स्कार्पियो गाड़ी आई। गाड़ी में सवार अनिल उर्फ लकी यादव पुत्र रजपाल सिंह, सुनील कुमार पुत्र राम खिलावन निवासी बिधूना और तीन अज्ञात गाड़ी से अवैध असलाह लेकर उतरे। वह लोग गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान जेब में पडे़ 1700 रुपये निकाल लिए। लकी ने जान से मारने की नियत से दो फायर किए। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के अनिल यादव लकी पुत्र रजपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने निजी काम से रामपुर, बामपुर जा रहे थे। तभी दुर्गा मंदिर तिराहे पर घात लगाए बैठे कमल यादव और दिनेश यादव पुत्र जबर सिंह निवासी चकरपुर रायफल और तमंचा लेकर स्कार्पियोसे उतरे। उनके साथ दीपक उर्फ छोटू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खेडा थाना अछल्दा, दीपक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बहारपुर थाना भर्थना, सुरजीत कुमार पुत्र ह्रदयराम निवासी सुभानपुर भी थे। उक्त दबंग गाड़ी से उतरे और फायरिंग करने लगे। विवाद में उनकी चेन भी छीन ली। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि घटना की दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed