फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Disappearance and murder of a year later

एक साल बाद अपहरण और हत्या का खुलासा

Tue, 31 Oct 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Tue, 31 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Disappearance and murder of a year later
घटना का खुलासा करते सीओ सिटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस ने एक साल पहले अपहरण और हत्या के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पांच लाख रुपये फिरौती न देने पर बदमाश युवक की हत्या कर शव कुएं के पास फेंक कर भाग गए थे। पुलिस ने सदर कोतवाली के फफूंद चौराहे से आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है। वह कानपुर का निवासी और उन्नाव का वांटेड है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने बताया कि फफूंद थाना क्षेत्र के गांव गमनामऊ निवासी मुंशीलाल कठेरिया ने 25 नवंबर 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र आनंद कुमार व गांव का विजय सिंह बाइक से 24 नवंबर को दिबियापुर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय हरीराम विद्यालय के पास तीन लोगों ने रस्सी डालकर गिरा दिया। उसका पुत्र आनंद गाड़ी के नीचे दबे गया।
विज्ञापन
विजय सिंह ने भाग कर गांव में सूचना दी। अपहरणकर्ताओं ने आनंद के मोबाइल से पिता और रिश्तेदारों को फोनकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर युवक को तलाश करने का प्रयास किया। पहले मोबाइल की लोकेशन फफूंद फिर उन्नाव मिली। 30 नवंबर को हत्यारों ने आनंद का शव गांव के कुएं के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेचना में कानपुर नगर के काजीखेड़ा हरजेंदर नगर निवासी मनीष राजपूत का नाम प्रकाश में आया। सीओ ने बताया कि मनीष के विरुद्ध 18 जुलाई 2017 को न्यायालय की ओर से जारी धारा 82 सीआरपीसी की तामील की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने के कारण एसपी संजीव त्यागी ने 2500 रुपये का इनाम घोषित किया था।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मनीष राजपूत को फफूंद थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने शहर के फफूंद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। मनीष पर उन्नाव के सफीपुर में हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी औरैया, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात में कई घटनाएं कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed