फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Depressed young man brutally beaten in theft charges

चोरी के आरोप में दलित युवक को बेरहमी से पीटा

Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Depressed young man brutally beaten in theft charges
शरीर पर चोटों के निशाना दिखाता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में तिलक समारोह के दौरान डीजे के पास खड़े एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। यह उस पर डीजे पर डांस के दौरान चेन तोड़ने का आरोप लगाने लगे। इस बीच भीड़ लग गई। लोग युवक को रस्सी से बांधकर पीटने लगे। इन्होंने युवक को सिगरेट से दागा। खौलता पानी डालकर उसे झुलसा दिया। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुलिस पीड़ित और आरोपी को पकड़ लाई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला मोतीपुर निवासी सरनाम सिंह कुशवाहा के लड़के का तिलक समारोह था। मोहल्ले के युवक व रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। मोहल्ले का ही मोनू चक भी कार्यक्रम में पहुंच गया। इसी दौरान डांस कर रहे युवकों में से किसी की चेन टूट गई। इस पर डांस कर रहे युवकों ने कार्यक्रम देख रहे युवक पर चोरी का आरोप लगाकर घर के अंदर बंद कर लिया। इन्होंने युवक के हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीट दिया। युवक के शरीर को जगह- जगह सिगरेट से जलाया। इन्होंने बेरहमी की हदें पार करते हुए उसके कूल्हे पर खौलता पानी डाल दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे मुक्त कराकर घर ले आए। रात को ही परिजन घायल युवक को थाने ले गए। पुलिस ने घायल युवक को थाने में बैठा लिया। बाद में पीड़ित व एक आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठते रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि घायल युवक स्मैकिया है। पहले भी वह कई मामले में जेल जा चुका है। दोनों में मारपीट हुई थी। इसी से दोनों पक्षों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed