{"_id":"58fe3fd64f1c1b9d65c0c701","slug":"dangers-of-the-vehicle-thief-gang-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का सरगना पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह का सरगना पकड़ा गया
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को वाहन चोर गिरोह के सरगना को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वाहन चोर गिरोह के सरगना इटावा के बकेवर निवासी अवनीश उर्फ सुनील पुत्र जसवंत सिंह कई महीनों से फरार था। औरैया व इटावा दोनों जिले की पुलिस उसकी तलाश रही थी। सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली सुनील क्षेत्र में वाहन चोरी के फिराक में फूंटा कुआ के पास खड़ा है। इस पर कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने घेराबंदी की तो वह भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया अवनीश उर्फ सुनील वाहन चोरों का सरगना है। गत दो मार्च को बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर से सतीश व बलराम की दो पिकअप चोरी हुई थी। इसमें पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी आसिफ व आफ ाक को गिरफ्तार कर पिकअप बरामद की थी। बताया कि अवनीश 2013-14 में थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात से मेटाडोर लूट में पकड़ गया था। 2014-15 में खंदौली आगरा से तथा 2016 में कोतवाली अजीतमल से कई आपराधिक मामलों मे जेल जा चुका है।