फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CRPF personnel killed, shot in the leg by robbers

सीआरपीएफ जवान के पैर में लुटेरों ने मारी गोली

Thu, 23 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 23 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
CRPF personnel killed, shot in the leg by robbers

बैंक से रुपये निकालकर पत्नी के साथ कानपुर जा रहे

विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान को बाइक सवार लुटेरों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगी तो जवान बाइक समेत लड़खड़ाकर गिर पड़ा।

जवान की पत्नी ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और जमकर धुना। लुटेरों ने उसे छुड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर आ रहे ग्रामीणों को देख लुटेरे रठगांव की ओर भाग निकले। पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार निवासी करमूपुर थाना एरवाकटरा अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ बैंक से रुपये निकालने आए थे। सुनील कुमार ने स्थानीय स्टेट बैंक शाखा से साढ़े तीन लाख रुपये निकाले और बाइक से पत्नी के साथ कानपुर की ओर चल दिए।

किशनी रोड स्थित रठगांव के सामने काले रंग की बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उनको रोकने का प्रयास किया। सुनील ने बाइक नहीं रोकी तो लुटेरों ने गोली चला दी। गोली सुनील के पैर में जा लगी और वे बाइक समेत लड़खड़ाकर नीचे गिर पड़े।

लुटेरों ने सुनील के पास मौजूद रुपयों के थैले पर झपट्टा मारा तो सुनील ने थैला पत्नी पुष्पा की ओर फेंक दिया। बैग छीनने आए एक लुटेरे को पकड़कर पुष्पा मारने लगी। दो अन्य लुटेरों ने तमंचा दिखाकर पुष्पा से अपने साथी को छुड़ा लिया। उधर गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों अपनी ओर आता देख लुटेरे बिना लूटपाट किए भाग निकले।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल जवान को पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। बाइक से गिरने के कारण पुष्पा को चोट आई है। वारदात की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed